रामपुर में वाल्मीकि परिवारों के घर तोड़े जाने के मामले में दी सफाई

कहा-अगर लोगों को मुझसे इतनी तकलीफ है तो भारत छोड़ दूंगा



लखनऊ विशेष संवाददातासमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने रामपुर की हाल की घटनाओं से पल्ला झाड़ लिया है। 


उन्होंने कहा कि अगर लोगों को उनसे इतनी ही दिक्कत है तो वे अपने परिवार के साथ यह देश छोड़ कहीं और चले जाएंगे। 


अगर कोई दूसरा देश पनाह देता है तो मैं वहां चला जाऊं गा। 


उन्होंने कहा कि रामपुर में वाल्मीकि परिवारों के घर तोड़े जाने के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


प्रशासन ने ऐसा क्यों किया? यह वही जाने। आजम खां ने बुधवार को बातचीत में अपना दर्द कुछ इसी तरह बयान किया। 


उन्होंने कहा-‘मैं बहुत अच्छा इन्सान हूं। हमेशा ईमानदार रहा हूं।


 इतने साल ईमानदार रहने की सजा यह मिल रही है कि लोगों को मुझसे तकलीफ होने लगी है। 


अगर आप लोगों को इतनी ही दिक्कत है तो मैं उस देश में चला जाऊंगा जो मुङो अपने यहां पनाह देगा। 


उन्होंने कहा कि भाजपा तो उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर ही रही है। 


आजम खां ने यह सब बातें उनके गृह जिले रामपुर में वाल्मीकि परिवारों द्वारा उनके घरों से उजाड़े जाने के खिलाफ इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी से उपजे हालात पर कहीं। 


इस पूरे मामले में आजम खां निशाने पर हैं। भाजपा व विहिप ने इसे बड़ा मुद्दा बना रखा है।

0 comments:

Post a Comment

 
Top