अमिताभ, शत्रुघ्न व अनिल कपूर बेटियों के साथ उतरे रैंप पर


कैफी के नाम पर दिग्गजों ने किया कैटवाक

फैशन शो

मिजवां फैशन शो में मुंबई में आजमगढ़ की गूंज


आजमगढ़ मशहूर शायर कैफी आजमी के नाम पर मुंबई में शनिवार को कई दिग्गज हस्तियां एक साथ रैंप पर आईं। 


उन्होंने मिजवां की चिकनकारी का प्रदर्शन किया। सांताक्रुज इलाके के एक पांच सितारा होटल में देर रात तक आजमगढ का डंका बजता रहा।


 अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा व अनिल कपूर अपनी बेटियों के साथ मिजवां की चिकनकारी मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्र के बनाए परिधानों के माध्यम से देश-दुनिया के सामने लाए। 


सिने तारिका व समाजसेवी शबाना आजमी अपने पिता की याद में पिछले पांच वर्षो से लगातार यह अंतर्राष्ट्रीय फैशन शो आयोजित करती आ रही हैं।


 लेकिन इस बार का आयोजन कुछ खास रहा। शनिवार रात साढ़े नौ बजे शुरू हुए इस शो की शुरुआत शंकर महादेवन व उनके बेटे सिद्धार्थ के गीत से हुई।


 मिजवां द लीगेसी थीम पर फिल्मी सितारों के माध्यम से आजमगढ़ की धूम देर रात तक रही।


 जनपद से आयोजन में हिस्सा लेने गए मिजवां के ही घनश्याम प्रजापति ने अपना अनुभव बताया कि देश की मशहूर हस्तियों के बीच बार-बार आजमगढ़ का जिक्र शरीर में बार-बार कंपन पैदा करता रहा।


 कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा,फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, सुनील शेट्टी ने रैंप पर चिकनकारी वाले शेरवानी, लहंगा, साड़ी,सूट व शर्ट पहनकर कैटवाक किया।


 आजमगढ से करिश्मा, संयोगिता प्रजापति, आशुतोष त्रिपाठी भी इस आयोजन में मौजूद थीं।

0 comments:

Post a Comment

 
Top