ओबामा की दादी मक्का की यात्रा पर


اوباما کی دادی مکہ کے سفر پر


अरब मीडिया की ख़बरों के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर हैं.


अल अरबिया चैनल की वेबसाइट के अनुसार वो मक्का में पैगंबर मोहम्मद के महत्व को रेखांकित करने वाली एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने मक्का पहुंचीं.


रिपोर्टों के मुताबिक़ सारा ओमर ने इस्लाम की शिक्षाओं पर ज़ोर देते 
हुए हिंसा को ख़ारिज किया और सहिष्णुता पर अमल करने को कहा.


कीनियाई नागरिक सारा अपने बेटे और राष्ट्रपति ओबामा के चाचा सईद ओबामा और पोते मूसा ओबामा के साथ मक्का गई हैं.


ओबामा के पिता बराक हुसैन ओबामा सीनियर कीनियाई मूल के थे जबकि उनकी मां एन डनहम अमरीकी थीं.


अरब न्यूज़ के अनुसार ओबामा की दादी ने उम्मीद जताई कि पैगंबर मोहम्मद से संबंधित इस प्रदर्शनी को अन्य देशों में ले जाया जाएगा ताकि इस्लाम को लेकर फैली ग़लतफ़हमियों को दूर किया जा सके.

0 comments:

Post a Comment

 
Top