फ्रांस में मुस्लिम समुदाय के एक नेता ने अगले दो साल में देश में मस्जिदों की संख्या दोगुनी करने की अपील की है.


दलील बुबकर पेरिस की सबसे बड़ी मस्जिद के संरक्षक और फ्रांसीसी मुस्लिम परिषद के अध्यक्ष भी हैं.


उन्होंने बताया कि फिलहाल फ्रांस में मस्जिदों की संख्या 2200 है, जो देश की मुस्लिम आबादी की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है.


फ्रांस में मस्जिदों की संख्या दोगुनी करने की बात उन्होंने फ्रांसीसी इस्लामिक संगठनों के संघ की सालाना बैठक में कही.


फ्रांस की सरकार का अनुमान है कि देश में
 50 लाख से 60 लाख मुसलमान रहते हैं, जो किसी भी पश्चिमी यूरोपीय देश के मुक़ाबले सबसे ज़्यादा है.

0 comments:

Post a Comment

 
Top